मोगा धर्मकोट पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला समेत दो और नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि थाना कोट ई सेखा पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना मिलने पर मोगा के गांव मंदर से सुनीता, गुरजंट सिंह , मनप्रीत सिंह नाम के तीन नशा तस्कर को गिरफ्तार करके उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की।