फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने रिश्वत लेते फगवाड़ा के एएसआई को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

विजिलेंस विभाग की टीम ने वीरवार रात को 9 बजे के बाद फगवाड़ा सिटी पुलिस स्टेशन में छापेमारी कर 5 हजार रुपये की रिश्वत के मामले में एक एएसआई को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीएसपी जोगिंदरपाल की अगुवाई में की गई। गिरफ्तार एएसआई की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। उक्त एएसआई ने जमीन के सौदे में कथित धोखाधड़ी से संबंधित केस में सेटिंग करने के बदले यह रिश्वत मांगी थी जिसकी शिकायत पीड़ित ने विजिलेंस विभाग को दे दी थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने जाल बिछाकर कार्रवाई करते हुए एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद काफी देर तक विजिलेंस की कार्रवाई थाने के अंदर जारी रही और रात के समय विजिलेंस टीम उसे अपने साथ चंडीगढ़ ले गई। आरोपित एएसआई पहले भी फगवाड़ा सिटी थाने में अपने व्यवहार को लेकर बहुत चर्चा में रहा है। विजिलेंस की इस छापेमारी से कई पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा अभी तक इस मामले में कोई बातचीत नहीं की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें