पठानकोट की शांत विहार कॉलोनी अंदर चल रहे एक बिल्डिंग के अवैध निर्माण पर तीसरी बार नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची है। नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने टीम के साथ जहां उक्त चल रही अवैध काम को रुकवाया वहीं उन्होंने मौके से सामान भी बरामद कर अपनी हिरासत में लिया। अवैध निर्माण करने वाले लोग सरकारी नियमों को त्याग पर रख दिन रात कम तेजी से जारी रखे हुए थे। वही देखने वाली बात यह रही कि नगर निगम के काम बंद करवाने आए थे वह कहीं ना कहीं इस मामले में जानकारी देते हुए भी बचते नजर आए। पिछले लंबे समय से उक्त जगह पर अवैध निर्माण दिन-रात जोर शोर से चल रहा था जबकि उक्त अवैध निर्माण करने वाले लोगों ने 10 दिन पहले काम बंद करवाने आए नगर निगम के टीम के साथ धक्का मुक्की करने और सरकारी सील तोड़ने के भी आरोप लगे थे। इसके बाद नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने उक्त निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने संबंधी एक फाइल तैयार करके डीसी पठानकोट के कार्यालय भेजी थी लेकिन अभी तक अवैध निर्माण करने वाले लोगों पर ना तो कोई सरकारी कार्यवाही सामने आई है और ना ही नगर निगम की टीम इस मामले में कोई ठोस एक्शन लेती नजर आ रही है। आखिर किसकी शहर पर यह अवैध निर्माण धड़ले से लगातार जारी है यह है गहन जांच का विषय है। शनिवार दोपहर 3 बजे के बाद भी नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम सिर्फ खानापूर्ति करती देखी है। बिल्डिंग ब्रांच की टीम द्वारा यह कार्रवाई छुट्टी वाले दिन की गई है।