फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब से महान नगर कीर्तन अगले पड़ाव के लिए रवाना

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब से भव्य नगर कीर्तन अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गया है। रवानगी के समय हजारों श्रद्धालु उमड़े। फूलों की वर्षा और जयकारों की गूंज के साथ नगर कीर्तन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर संत बाबा लखा सिंह, विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय, डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद, जिला योजना समिति के चेयरमैन अजे सिंह लिबड़ा, एडीसी अरविंद गुप्ता, मुख्यमंत्री फील्ड ऑफिसर शंकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक, राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक हस्तियां तथा हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा नगर कीर्तन को सम्मान स्वरूप गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर की अनोखी शहादत धर्म की रक्षा और मानवाधिकारों के लिए लड़ने का अमर संदेश देती है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शहादत किसी एक धर्म के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता की धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए थी। कश्मीरी पंडितों की पुकार सुनकर गुरु साहिब ने मुगल अत्याचार और जबरन धर्म परिवर्तन के विरोध में अपनी लाजवाब कुर्बानी दी। इससे पहले बीती देर रात विधायक लखबीर सिंह राय और अन्य नेताओं ने सानीपुर चौक पर नगर कीर्तन का श्रद्धापूर्ण स्वागत किया और गुरु साहिब की महान शहादत को नमन किया। श्रद्धालुओं ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर नगर कीर्तन का अत्यंत श्रद्धा के साथ अभिनंदन किया। नगर कीर्तन में शामिल पांच प्यारों, निहंग सिंह जत्थेबंदियों और कीर्तन जत्थों को सिरोपाओ देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें