फगवाड़ा के प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर कटैहरा चौक में जारी 19 दिवसीय वार्षिक महोत्सव आज सोमवार को झंडे की रस्म के साथ सम्पन्न हुआ।मंदिर कमेटी के समूह सदस्यों ने बाबा जी के भक्तों के साथ झंडे की रस्म अदा की तथा नाच गा कर बाबा जी का गुणगान किया। इस दौरान जम कर पटाखे फोड़े गए। इस मौके पर समूह मुहल्ला निवासी व बाबा जी के भक्तों ने हाजिरी लगवाई।