फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में नहर में नहाने गया किशोर लापता

सरना-भीमपुर क्षेत्र में गुजरती अपरबारी दोआब कैनाल नहर में नहाने गया 17 वर्षीय किशोर लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंच आगे की जांच शुरू कर दी है। रोहित निवासी गांव कोठी पंडितां के चाचा रिंकू कुमार के मुताबिक उनका भतीजा रोहित दोपहर के समय अन्य बच्चों के साथ नहर में नहाने गया था। अचानक उसका पैर फिसल जाने से वे नहर के तेज बहाव में लापता हो गया। हालांकि वे अपने काम पर था और जब उसे फोन पर इस हादसे की सूचना मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचा। वहीं, पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एनडीआरएफ की विशेष टीम को बुला रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढा जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें