फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के गांव खोथडां में पीपल और बरगद के पेड़ काटे जाने पर शिव सेना में रोष

फगवाड़ा के नजदीकी गांव खोथडां में लगभग सौ साल पुराना पीपल का वृक्ष और बरगद का पेड़ काटने का मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया। प्रात जानकारी के अनुसार शिव सेना अखंड भारत के वरिष्ठ नेता अतुल जोशी फिल्लौर से गांव पीपारंगी जा रहे थे तो रास्ते में उन्होंने कुछ लोगों को गांव खोथडां में पीपल और बरगद के पेड़ काटते हुए देखा। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पीपारंगी निवासी शिव सेना अखंड भारत के पंजाब प्रभारी सतपाल रल्ल और शिव सेना अखंड भारत एवं विश्व हिन्दू संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता को दी। उन्होंने आकर पेड़ काटने वालों को रोका तथा पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें पेड़ काटने के लिए गांव की पंचायत ने कहा था। जबकि गाँव के सरपंच ने बताया कि उन्होंने पंचायत की सहमति से केवल सफैदे के पेड़ काटने के लिए कहा था। शिव सेना अखंड भारत के नेताओं ने इस बारे में पुलिस को शिकायत कर दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें