शिरडी साईं राम पालकी मंदिर कमेटी, पंज मंदरी कॉलोनी की ओर से 9वां मूर्ति स्थापना दिवस बड़ी श्रद्धा व उत्साह से मंदिर प्रांगण में मनाया गया। इस अवसर वीरवार को सुबह साईं बाबा को मंगल स्नान करवाया गया जिसके उपरांत कमेटी सदस्यों द्वारा दोपहर को झंडे की रस्म अदा की गई। शाम को समूह भक्तों द्वारा भव्य पालकी यात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं ने साईं बाबा का गुणगान किया। इस अवसर पर मंदिर के सरपरस्त फूल कुमार छाबड़ा, चेयरमैन मदनलाल बांगा, प्रधान राजन नारंग, पूर्व प्रधान नीरज बांसल, उप प्रधान अजय कुमार, महासचिव राहुल सूद, कोषाध्यक्ष संदीप पसरीचा, मुकेश मित्तू, आशीष कालड़ा, ब्रजभूषण, हरीश तनेजा, रोहित कुमरा, वरिंदर शर्मा, दीपक कुमार, जतिन कुमार व अन्य उपस्थित थे।