फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के मोहल्ला पलाही गेट में सीवरेज जाम, निवासी परेशान

फगवाड़ा के मोहल्ला पलाही गेट निवासी सीवरेज जाम के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। नगर निगम के अधिकारियों को बार बार शिकायत देने के बावजूद किसी भी अधिकारी ने उनकी समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया है। यहाँ तक कि इलाके का पार्षद भी इस समस्या का समाधान करने में विवश है। इस बारे में मोहल्ला निवासियों ने बताया कि उनके मोहल्ले में सीवरेज जाम की समस्या बहुत पुरानी है। सीवरेज का पानी दिन रात सड़कों पर खड़ा रहता है जिससे उनका अपने घरों में आना जाना बहुत मुश्किल है तथा मक्खी मच्छरों की भरमार से हर व्यक्ति बीमार रहता है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से इस समस्या का स्थाई समाधान करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें