फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 वर्षों से जेल में बंद बंदी सिंहों की रिहाई के लिए शिअद ने पठानकोट डीसी को सौंपा मांग पत्र

शिरोमणि अकाली दल पठानकोट की ओर से अपनी मांगों को लेकर डीसी कार्यालय बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। उपरांत पार्टी सदस्यों की ओर से मांगों को लेकर डीसी पठानकोट को एक मांग पत्र सौंपा गया। शिअद नेता सुरजीत सिंह और अन्य पार्टी वर्करों ने कहा कि पंजाब के पैंडिंग मसलों के चलते सरकार के कान पर जूं तक नहीं सरक रही है और इसी वजह से उन्हें आज सरकार द्वारा किए वायदों को याद दिलाने के लिए यह धरना प्रदर्शन किया गया है। करीब 30 वर्षों से जेल की सलाखों के पीछे बंद बंदी सिंहों की रिहाई के लिए आज पूरे पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने जिलाधीश को मांग पत्र सौंपे हैं। वहीं, अन्य मुद्दे भी लिखकर मांग पत्र डीसी को सौंपा गया है ताकि वे उनकी मांग सरकार तक पहुंचाए। इस मौके बड़ी संख्या में शिअद नेता व वर्कर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें