फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमृतसर में बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ने पर फगवाड़ा में हंगामा, दलित समुदाय के लोगों ने लगाया जाम

अमृतसर में बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी व संविधान को आग लगाने की घटना के बाद फगवाड़ा के दलित समाज में रोष फैल गया। समुदाय के लोगों ने फगवाड़ा हाईवे पर धरना देकर रोड जाम कर दिया। धरने की सूचना मिलने पर एसपी रुपिंदर कौर भट्टी मौके पर पहुंचीं तथा धरना दे रहे लोगों को शांत किया तथा उनसे मांग पत्र ले कर सड़क यातायात खुलवाया और उन्हें स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर में धरना लगाने के लिए मनाया। दलित नेता यश बरना के नेतृत्व में एसपी रूपिंदर कौर भट्टी को मांग पत्र दिया गया जिसमें मांग की गई कि आरोपी के खिलाफ फगवाड़ा में भी एफआईआर दर्ज की जाए। इस मौके पर डीएसपी भारत भूषण, एसएचओ सिटी अमनदीप नाहर, ट्रैफिक इंचार्ज अमन कुमार देवेश्वर भी उनके साथ थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें