फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब आफ फगवाड़ा जैम्स ने 14 दिव्यांगों को लगवाए कृत्रिम अंग

Nivedita Updated Mon, 09 Mar 2026 01:09 PM IST

समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब आफ फगवाड़ा जैम्स ने मानवता की सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रविवार को श्री गीता भवन मंदिर, मॉडल टाउन, फगवाड़ा के पावन प्रांगण में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया। स्व. परमजीत सिंह सेठी की स्मृति में उनके परिवार (इंडियन ऑटो इंडस्ट्रीज) के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 14 जरूरतमंद दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदान किए गए। क्लब अध्यक्ष राकेश चावला के नेतृत्व तथा इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर एवं सीपीसी निखिल गुप्ता की देखरेख में आयोजित इस शिविर को भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट, लुधियाना के सहयोग से आयोजित किया गया। क्लब के प्रधान सीए राकेश चावला एवं सचिव राकेश सूद ने बताया कि शिविर के दौरान 8 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए गए, जबकि 6 लोगों को श्रवण यंत्र प्रदान किये गये हैं ताकि वे सुविधाजनक सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें। आयोजित समारोह में समाज सेविका कुलबीर कौर सेठी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस अवसर पर क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष पवन कुमार कालड़ा (जोनल चेयरमैन 2026-27, रोटरी क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3070, फगवाड़ा जोन), पूर्व अध्यक्ष आईपी खुराना, पार्षद तरजीत सिंह वालिया, चनजीत सिंह सेठी, कोषाध्यक्ष अनुज जैन, डा. चिमन अरोड़ा तथा क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष सुनील चम पूर्व चेयरमैन, नगर सुधार ट्रस्ट सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें