फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

मोगा पुलिस द्वारा लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार की हे। थाना मेहिना के एसएचओ गुरसेवक सिंह ने बताया कि 8 अप्रैल शाम करीब 4:10 बजे एक व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल पर गांव तखानवध की ओर जा रहा था। रास्ते में तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए और उसे रोककर हथियारों के बल पर उसका मोबाइल फोन और 2000 रुपये छीनकर फरार हो गए। थाना मेहिना में बीएनएस के तहत दर्ज करके मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच और तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को ट्रेस कर लिया। मुख्य आरोपी गुरविंदर सिंह और बोहड़ सिंह निवासी गोलिया खुर्द और गिरफ्तार आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल (हीरो डीलक्स), एक सैमसंग मोबाइल फोन, 1000 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और आगे की पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें