केंद्र सरकार, अचानक हृदयाघात के कारण होने वाली मौतों की दर को कम करने के लिए मरीजों को मौके पर ही बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएसएल) प्रशिक्षण प्रदान करने के राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल की ओर से संसद में उठाए गए मुद्दे को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाएगी। देश के केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने संत बलबीर सिंह सीचेवाल को संबोधित पत्र में बताया कि केंद्र सरकार 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएसएल) प्रशिक्षण अनिवार्य कर रही है।