बठिंडा निगम चुनाव के दौरान हुई धक्केशाही के विरोध में वीरवार को भाजपा नेताओं और वर्करों ने सर्किट हाउस के पास आप सरकार के खिलाफ धरना दिया। भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने कहा कि चुनाव वाले दिन शाम को उन पर हुए हमले के बाद पुलिस ने आप के लोकल नेता मेहता की शह पर उनके और बेटे समेत अन्य भाजपा वर्करों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर बठिंडा में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना है तो बठिंडा की एसएसपी को बदलना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जो गुंडागर्दी हुई है, वो एसएसपी और मेहता की शह पर हुई है। भाजपा नेताओं ने आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। भाजपा नेताओं ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि एसएसपी बठिंडा को भी बदला जाना चाहिए।