फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के फिरोजपुर में मोबाइल टावर को लेकर रोष प्रदर्शन करते लोग

फिरोजपुर शहर स्थित आजाद नगर में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। जिसे लेकर आजाद नगर के लोग पिछले एक सप्ताह से रोष प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं । इन्होंने नगर कौंसिल की ईओ, डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा, एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू व संबंधित थाने के एसएचओ को भी दरखास्त दी है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शनकारी रितेश कुमार का कहना है कि आजाद नगर में यह दूसरा टावर लगने जा रहा है और ये टावर बीमार लोगों के लिए बहुत हानिकारक सिद्ध होगा । बहुत से लोग दिल की बीमारी और अन्य बीमारियों से पीड़ित है। इस टावर की तरंगें निकलती है उससे कैंसर होने का भी डर है। उन्होंने कहा कि वह सभी लोग इकट्ठे होकर नगर कौंसिल के ईओ, डीसी , एसएसपी के पास भी गए थे, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पिछले एक हफ्ते से वह धरने पर बैठे हैं ताकि इस टावर को लगने ना दें और इस टावर पर काम शुरू न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें