पठानकोट के गांधी नगर अमरुदां वाली झुग्गियों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेजधार हथियारों के साथ कई युवकों ने एक घर पर पत्थराव करते हुए स्कूटी को भी तोड़ दिया। उक्त घटना आसपास घरों में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। घटना का पता चलते ही थाना डिवीजन नंबर.1 की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़िता संदीप कौर ने बताया कि 20 के करीब हमलावर उनके घर के बाहर आकर गुंडागर्दी दिखाने लगे और उनकी तरफ से बरसाई गई ईंट-पत्थरों से उसका 4 साल का बच्चा घायल हुआ है। इतने में उक्त हमलावर उसके पति और देवर पर हमला करने आए थे। वहीं, संदीप सिंह ने बताया कि होली वाले दिन गुरदासपुर से कुछ आए युवकों की उनके साथियों से झगड़ा हुआ था और गत रात उक्त युवक आए व उसी रंजिश के तहत उनके घर पर हमला कर दिया।