सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैम्प शहीद सतपाल चौधरी परेड ग्राउंड होशियारपुर में शनिवार को नवआरक्षकों की पासिंग आऊट परेड और शपथ समारोह आयोजित की गई। जिसमें कुल 458 नवआरक्षक पास आऊट होकर देश सेवा में शामिल हुए। सतिश श्रीरामजी खंडारे, भारतीय पुलिस सेवा, विषेश महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल (पश्चिमी कमान) का मुख्य अतिथि के रूप में चारू ध्वज अग्रवाल, महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केन्द्र खड़का द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर सहायक प्रशिक्षण केन्द्र खड़का के समस्त स्टाफ, उनके परिवार, प्रशिक्षणार्थी, बीएसएफ के सेवानिवृत अधिकारी तथा इन महिला नवआरक्षकों के परिवार के सदस्यों, होशियारपुर जिले के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे ।