फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंजाब में बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार... मची चीख-पुकार

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 07 Mar 2025 11:07 AM IST

पंजाब के मोगा में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। मोगा के निहाल सिंह वाला में 35 से 40 बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस में सवार बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। मौके पर लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि तीन बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस की स्पीड यादा थी। इस वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा। स्कूल बस का चालक शराब के नशे में था। वह नशे में धुत होकर बस चला रहा था। ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें