पंजाब भर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में ओपीडी के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, ताकि मरीजों को तेज गर्मी में कम परेशानी हो। डॉक्टर चरणजीत सिंह और डॉक्टर जी.एस. सोढ़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल अप्रैल से अक्टूबर तक गर्मी के मौसम में ओपीडी का समय बदल दिया जाता है। इसी परंपरा के तहत आज से पूरे पंजाब में नया समय लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य मरीजों को राहत देना है, ताकि वे सुबह के अपेक्षाकृत ठंडे समय में इलाज करवा सकें और दोपहर की तेज गर्मी से बच सकें