मोगा के अमृतसर रोड पर एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह (42) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जोगिंदर सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सिधवां बेट से बठिंडा में माता के दरबार के दर्शन करने आ रहे थे। जैसे ही वे मोगा अमृतसर रोड पर पहुंचे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जोगिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रीटा कौर और बेटा गुरजीत सिंह भी घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें ऑटो रिक्शा के जरिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जोगिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। गुरजीत सिंह और रीटा कौर को हल्की चोटें आई हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मोगा-अमृतसर रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।