पंजाब में नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनावों का बिगुल बज चुका है। 26 मई को मतदान होना है। मोगा में 13 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। पिछले दो दिनों में नगर निगम चुनाव के 50 वार्डों में किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया था। आज 15 मई को मोगा नगर निगम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। चुनावी माहौल अब पूरी तरह गर्माता नजर आ रहा है। 16 मई नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है, जबकि 19 मई को उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। उमीदवार में भारी उत्साह हे