फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा पहुंचा 350वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन, संगत ने किया स्वागत

हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर, भाई मति दास, भाई सती दास और भाई दयाला के बलिदान के 350वें वर्ष को समर्पित नगर कीर्तन का शनिवार को फगवाड़ा पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर डीसी अमित कुमार पंचाल, एसएसपी गौरव तूरा तथा अन्य अधिकारियों ने पालकी साहब को नतमस्तक हो माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। संगत ने शबद कीर्तन करते हुए नगर कीर्तन का स्वागत किया और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित संगत ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी मानव अधिकारों के प्रथम रक्षक हैं जिन्होंने मानवता की सेवा और सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें