फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन मोगा पहुंचा

पंजाब के फरीदकोट से रवाना हुआ श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन फिरोजपुर से होते हुए देर रात करीब 11:30 बजे मोगा पहुंचा। नगर कीर्तन के शहर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया और जगह-जगह फूलों की वर्षा कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नगर कीर्तन के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। मोगा प्रशासन की ओर से दोपहर 3 बजे का अनुमानित समय तय किया गया था, लेकिन नगर कीर्तन देर रात शहर पहुंचा। इसके बावजूद श्री गुरु के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु दोपहर से ही हो चौक में जमा रहे। नगर कीर्तन के स्वागत में मोगा की एमएलए अमनदीप कौर अरोड़ा, एमएलए दविंदरजीत सिंह लाड़ी, एमएलए अमृतपाल सुखानंद, एमएलए मंजीत सिंह बिलासपुर, जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, एसएसपी अजय गांधी सहित अधिकारियों व पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही। श्रद्धालुओं ने इस ऐतिहासिक नगर कीर्तन को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने के लिए पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया और गुरु साहिब की बाणी से प्रेम व भाईचारे का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें