फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में सीवरेज व्यवस्था पर उठे सवाल, लोग जी रहे नरक जैसी जिंदगी

मोगा नगर निगम के अधीन आने वाले मोहन सिंह नगर और नगाहे रोड, वधवा सिंह नगर में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह फेल है। पिछले 15 दिनों से गलियों और सड़कों में सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर भर गया है। लोगों का कहना है कि पीने वाले पानी की सप्लाई में भी सीवरेज का पानी मिक्स होकर आ रहा है, जिससे गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। बदबूदार और दूषित पानी पीने के लिए लोग मजबूर हैं। मोहल्लावासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार निगम को शिकायतें दर्ज करवाईं, लेकिन 15 दिन बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। न तो सीवरेज की सफाई हुई और न ही पानी निकालने की उचित व्यवस्था की गई। मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी ने बताया कि सीवरेज की सफाई का काम चल रहा है और मशीनें भी लगी हुई हैं, जिसके कारण सीवरेज की समस्या हुई है। उन्होंने कहा कि एक–दो दिन में इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें