फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूसी मास राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मोगा के छात्रों का जलवा, कई बच्चों ने जीती चैंपियनशिप

मोगा के विद्यार्थियों ने यूसी मास द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे पंजाब में रोशन किया। यह प्रतियोगिता 26 अप्रैल 2026 को जालंधर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई, जिसमें राज्यभर से करीब 2500 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। मोगा सेंटर से 38 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई खिताब अपने नाम किए। मोगा सेंटर की डायरेक्टर अलका गर्ग ने सेंटर में केक काटकर बच्चों की इस उपलब्धि का जश्न मनाया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने मात्र 8 मिनट में 200 प्रश्न हल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रियांश गौर और कार्तिकेय मंगला ने मॉड्यूल चैंपियनशिप का खिताब जीता, जबकि आरव कौशल ने ग्रुप चैंपियनशिप में जीत हासिल की। इसके अलावा कृति, जानवी, तानिया सूद, पहल गोयल और सतिंदर सिंह ने भी 8 मिनट में 200 सवाल हल कर चैंपियनशिप जीतते हुए मोगा का नाम पूरे पंजाब में चमका दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ये बच्चे अब नेशनल लेवल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए Mumbai जाएंगे। इस अवसर पर सेंटर डायरेक्टर अल्का गर्ग ने बच्चों का मुंह मीठा करवाया और उन्हें नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें