फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के ठिकानों पर चलाया ऑपरेशन कासो

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Dec 2025 01:54 PM IST

पंजाब सरकार की “नशे के विरुद्ध युद्ध” मुहिम के तहत, डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों पर एडीजीपी शिवे कुमार बर्मा के नेतृत्व में तथा मोगा के एसएसपी अजय गांधी की अगुवाई में बुधवार सुबह मोगा शहर के ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्र पुली वाला मोहल्ला में नशा तस्करों के घरों पर ऑपरेशन कासो चलाया गया। इस विशेष सर्च ऑपरेशन में एसपी (डी), डीएसपी (डी), डीएसपी सिटी, थाना सिटी व थाना सिटी साउथ के एसएचओ सहित 100 से अधिक पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया।एडीजीपी शिवे कुमार बर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस अब किसी भी नशा तस्कर को बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने बताया कि मोगा के पुली वाला मोहल्ला क्षेत्र में चलाए गए इस सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन जारी है और जो भी महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी, उसे बाद में मीडिया के साथ साझा किया जाएगा।एडीजीपी बर्मा ने बताया कि इस तरह के ऑपरेशन कासो समय-समय पर लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि समाज को नशे की बुराई से पूरी तरह मुक्त किया जा सके। उन्होंने आम जनता से अपील की कि पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना दें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें