मोगा के मैजिस्टिक चौक के पास स्थित एक फोटो ग्राफर की दुकान से दिनदहाड़े एक व्यक्ति द्वारा लैपटॉप, दो कैमरे, 30 हजार रुपये नकद तथा अन्य सामान चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया था। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरीशुदा सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है। थाना सिटी के एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 नवंबर को मैजिस्टिक चौक के पास प्रिंस स्टूडियो में चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ पूरा सामान और 30 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह निवासी मसीता वाला, राह गाँव धल्लेके के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई जारी है।