फिरोजपुर में पंजाब शिक्षा क्रांतिकारी मुहिम के तहत विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने हलके के सरकारी प्राइमरी व सेकेंडरी स्कूलों में प्रोजेक्टों का उद्धघाटन किया। विधायक ने गांव खाईफेमीकी में सरकारी प्राइमरी स्कूल खाई सरकारी प्राइमरी स्कूल मीर शाह नूर वाला व सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव लूथड़ में प्रोजेक्टों का उद्धघाटन किया। समारोह की शुरुआत स्कूली बच्चों ने स्वागती गीत के साथ की। बच्चों ने प्रदर्शनी भी लगाई। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सभी स्कूलों का आधुनिकरण किया जा रहा है। ताकि बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जा सके। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी उच्चस्तरीय परीक्षा देकर डॉक्टर और इंजीनियर बन सके।