व्यापारियों की समस्या के समाधान संबंधी पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर. 1 में पुलिस-पब्लिक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें थाना प्रभारी डिवीजन नंबर. 2 अमित सिंह व ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रही। व्यापार मंडल के प्रधान दीपेंद्र अरोड़ा, एलआर सोढी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर यह जिला प्रशासन की बड़ी पहल है। वहीं, पुलिस ने व्यापारियों को भी सहयोग करने की अपील की।