फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के गोदाईपुर में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग: आसमान में उठा धुएं का गुबार, दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर

जालंधर के गोदाईपुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक लकड़ी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया। आग लगने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि लकड़ी और ज्वलनशील सामान अधिक होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे हालात गंभीर हो गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 3 से 4 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। आग की तीव्रता को देखते हुए जेसीबी क्रेन की मदद से गोदाम की टीन की छत को गिराया गया ताकि अंदर तक पानी पहुंचाकर आग बुझाई जा सके। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही टीमें तुरंत रवाना कर दी गई थीं और फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। राहत की बात यह रही कि खबर लिखे जाने तक किसी जानी नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें