आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रभारी और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया आज पठानकोट के प्रसिद्ध प्राचीन काली माता मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माता के दर्शन किए और देश-प्रदेश की खुशहाली व शांति के लिए नतमस्तक होकर प्रार्थना की। मनीष सिसोदिया ने मंदिर के पुजारियों से बातचीत की और मंदिर की प्राचीनता व धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी ली।