पंजाब के मोगा में मंगलवार को पंजाब रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। वर्कशॉप गए पुराने टायरों में तेजी से फैल गई। आग की बड़ी-बड़ी लपटें और काले धुएं का गुबार उठता देख आसपास हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण कर्मचारियों की लापरवाही बताई जा रही है। ये टायर बिजली की तारों के पास रखे गए थे और शॉर्ट सर्किट के चलते टायरों में आग लग गई। तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वर्कशॉप में आग बुझाने के यंत्र भी खाली पाए गए। समय रहते बड़ी घटना होने से बचाव हुआ।