फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में चार नशा तस्कर गिरफ्तार, 250 ग्राम हेरोइन बरामद

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 01 May 2025 03:22 PM IST

सीआईए स्टाफ मोगा ने 250 ग्राम हेरोइन और एक बाइक समेत 4 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार किया है। एसपी डी बाल कृष्णन सिंगला ने बताया कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी हरपिंदर सिंह निवासी मोगा और गुरप्रीत सिंह निवासी फिरोजपुर नशा तस्करी करते हैं। दोनों बाइक से मोगा के गांव कोकरी फूला सिंह वाला लिंक रोड पर नशा बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रहे हैं। सीआईए स्टाफ ने मौके पर जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 250 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों ने बताया कि लाभजीत और संजीव कुमार निवासी फिरोजपुर के पास से हेरोइन ली थी। इसके बाद पुलिस ने लाभजीत सिंह और संजीव कुमार को भी गिरफ्तार किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें