फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में फिर से खोली गई लाईब्रेरी, सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने किया उद्घाटन

Nivedita Updated Sat, 14 Mar 2026 12:56 PM IST

फगवाड़ा की लाईब्रेरी को जनता के लिए फिर से खोल दिया गया है। लोकसभा हलका होशियारपुर के सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने रिबन काट कर आज इसका विधिवत उद्घाटन किया। गौरतलब है कि पिछले साल मई के महीने में प्रमुख लेखकों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम फगवाड़ा की तत्कालीन कमिश्नर डा. अक्षिता गुप्ता और आम आदमी पार्टी फगवाड़ा के तत्कालीन हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान से कमिश्नर नगर निगम के कार्यालय में मिला था और फगवाड़ा शहर में बने लाइब्रेरी-कम-रीडिंग रूम को फिर से चालू करने के लिए एक ज्ञापन दिया था। उस समय तत्कालीन नगर निगम कमिश्नर डा. अक्षिता गुप्ता और जोगिंदर सिंह मान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि नगर निगम द्वारा लाईब्रेरी को फिर से सक्रिय किया जाएगा। आज लाईब्रेरी का उद्घाटन करते हुए सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की अपनी सरकार है तथा लोगों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाबी विरसा ट्रस्ट के महासचिव गुरमीत सिंह पलाही ने कहा कि लाइब्रेरी-कम-रीडिंग रूम को नगर परिषद फगवाड़ा द्वारा पीईपीएसयू (पेपसू) के समय से चलाया जा रहा था और 1984 में यहां गुरु नानक देव लाइब्रेरी की इमारत बनाई गई थी। इसमें बड़ी संख्या में किताबें, संदर्भ पुस्तकें, अलमारियाँ थीं और यहां लाइब्रेरी रेस्टोरर का पद था। लेकिन धीरे धीरे यहां की किताबों की हालत खराब होती चली गई। रखरखाव के अभाव में लाईब्रेरी बंद हो गई थी जो आज दोबारा चालू हो रही है। गौरतलब है कि इस पुस्तकालय-सह-वाचनालय में लेखक बैठकें, कवि दरबार, साहित्यिक समारोह आयोजित करते थे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता हरनूर सिंह हरजी मान हलका इंचार्ज फगवाड़ा, मेयर रामपाल उप्पल, सीनियर डिप्टी मेयर तेजपाल बसरा, डिप्टी मेयर विक्की सूद, प्रिं: गुरमीत सिंह पलाही महासचिव पंजाबी विरसा ट्रस्ट, तरनजीत सिंह किनड़ा अध्यक्ष पंजाबी कला व साहित्य केंद्र, गंडम आदि भी शामिल थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें