फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे, कार्रवाई की मांग

पठानकोट के हलका सुजानपुर के गांव फंगतोली में रविवार रात कुछ लोगों ने खैर पेड़ अवैध रूप से काट लिए। पंचायत ने काटी हुई लकड़ी को जब्त कर ली लेकिन आरोपी भाग निकले। लोगों ने संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग का कोई भी अधिकारी उक्त क्षेत्र में नहीं पहुंचता जिस वजह से आए दिन पेड़ों की अवैध कटाई होती है। पंचायत मेंबर रविंदर सिंह ने कहा कि रविवार रात कुछ लोग खैर काट रहे थे तो उन्हें गांव के लोगों ने देख लिया। वहीं वन विभाग के कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर खैर की लकड़ी जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें