पंजाब के फगवाड़ा में दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक की एक टांग कटकर अलग हो गई। युवक बाइक पर सवार था। उसकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक जिंदा था और वह उठने का प्रयास भी करता रहा, लेकिन उसकी एक टांग कट चुकी थी।