कपूरथला सीआईए स्टाफ ने 550 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलविंद्र सिंह और राहुल के तौर पर हुई है। इनके खिलाफ सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी-डी सरबजीत राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया है।