कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड पर रमणीक चौक के नजदीक देर रात गोल्ड जिम से कसरत करके बाहर निकले एक युवक पर आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर घायल हुए युवक को स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। घायल युवक गुरजोत सिंह गांव ढपई का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।