फगवाड़ा के मेहली गेट क्षेत्र में स्थित पंज मंदिरी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया बड़ी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने राधा कृष्ण की महिमा का गुणगान किया और फूलों से होली खेल कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुरजीत, नरेश, तीरथ सिंह, चदंन, ललित, संजीव, राजेश, प्रदीप, मुनीष, सिद्धांत, दीक्षांत, सुभाष, सुनील, रजनीश, अरुणेश, डॉक्टर राजेश, प्रवेश, सतपाल, मोनिका, सलोनी, अलका, योगेश, गुड़िया, मीनाक्षी आदि ने हाजिरी लगवाई।