फिरोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान एक किलो 57 ग्राम हेरोइन, 32 बोर एक पिस्तौल, 17 कारतूस, दो खाली मैगजीन, दो कंप्यूटर कंड़े, चार टच स्क्रीन मोबाइल, एक की-पैड व एक कार बरामद हुई है। पुलिस ने शनिवार उक्त चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसएसपी भुपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि उनकी पुलिस टीम गांव मोहकम खां के पास गश्त कर रही थी तो उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। इन लोगों के पास भारी मात्रा में हेरोइन की खेप और असलहा है। ये लोग कार में सवार होकर गांव शेर खां से फिरोजपुर की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने कुलगढ़ी के पास नाकाबंदी कर आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी दौरान इनके पास से एक किलो 57 ग्राम हेरोइन, 32 बोर एक पिस्तौल, 17 कारतूस, दो खाली मैगजीन, दो कंप्यूटर कंड़े, चार टच स्क्रीन मोबाइल, एक की-पैड व एक कार बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक (19) वासी ममदोट, राजन सागर (21) वासी लेली वाला , अजय (29) वासी लेली वाला व गुरमेल वासी शेर सिंह वाला के तौर पर हुई है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है इनसे अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।