फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में वन माफिया ने काटे आम के हरे भरे पेड़, विरोध करने पर युवक पर हमला

पठानकोट में सरकार और प्रशासन की ओर से 'फायर सीजन' के तहत पेड़-पौधे काटने पर सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन दावों को ठेंगा दिखाते हुए पठानकोट के दुरंग खड्ड क्षेत्र में वन माफिया ने आम के हरे-भरे पेड़ों को मशीनी कटर से काट दिया। इसका विरोध करने पर एक स्थानीय युवक पर माफिया द्वारा जानलेवा हमला करने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। सरपंच सहित स्थानीय लोगों ने माफिया की इस हरकत का विरोध भी जताया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुरंग खड्ड में वन माफिया आधुनिक मशीनी कटर लेकर पहुंचे थे। काम को तेजी से अंजाम देने के लिए उन्होंने बिजली की चोरी की और पेड़ काटने लगे। जब एक स्थानीय युवक ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। युवक पर हमला होते देख और उसकी आवाज सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को अपनी तरफ इकट्ठा होता देख हमलावर युवक को जख्मी हालत मे छोड़ और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें