नगर निगम पठानकोट चुनावों की मतगणना खत्म होने के बाद शिअद पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरिंदर मिंटू ने परिणामों के बीच आम आदमी पार्टी पर धक्केशाही करने के आरोप लगाए हैं। सुरिंदर मिंटू ने कहा कि चुनावों की मतगणना में सरासर धांधली की गई है क्योंकि उनकी पार्टी का उम्मीदवार जो 46 नम्बर वार्ड से 8 वोटों से जीत हासिल कर चुका था आप पार्टी के नेताओं ने उसे दोबारा रिकॉन्टिंग में धांधली करवा हरा दिया है। लोकतंत्र को तार तार होते देखा है।