फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को पांच लाख रुपये बांटे

2025 में पंजाब में हुए पंचायत चुनावों के दौरान फगवाड़ा की 15 पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई थीं। उन पंचायतों के सरपंचों को पंजाब सरकार द्वारा घोषित पांच लाख रुपए की अनुदान राशि आज फगवाड़ा के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने स्थानीय बीडीपीओ दफ्तर में बांटी गई। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता हरनूर सिंह हरजी मान हलका इंचार्ज फगवाड़ा विशेष तौर पर शामिल हुए तथा सर्वसम्मति से चुने गए सरपंचों को पांच लाख रुपए की राशी भेंट की। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए हरजी मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सभी चुनावी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने विश्वास दिलवाया कि आगे भी लोगों की आशाओं के अनूरूप कार्य करते हुए आम आदमी पार्टी 2027 में भी पंजाब में दोबारा सरकार बनाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें