मोगा में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को फतेहगढ़ पंजतूर के समारोह में जाते समय रास्ते में किसानों ने विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर भारी पुलिस फोर्स ने किसानों को रोकने की कोशिश की। इस दाैरान किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। किसान नेता गुरदेव सिंह ने बताया कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य मंत्री से सवाल करने पहुंचे थे जो आम किसानों और मजदूरों से जुड़े हुए हैं। लेकिन हमें पुलिस प्रशासन द्वारा रास्ते में ही रोक दिया गया। थाना मंडी के सामने बैरिकेड लगाकर हमें रोका गया। किसान अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, सरकार उनको रोक रही है। आम लोग शराब पीने की लत के कारण बर्बाद हो रहे हैं, उनके घर उजड़ रहे हैं, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती। हम पंजाब सरकार की इस तानाशाही नीति की सख्त शब्दों में निंदा करते हैं।