फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में खेतों में नाड़ में लगाई आग में गिरे बाइक सवार दो युवक, एक की मौत

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के गांव सोढ़ीवाला में खेतों में जलाई गई नाड़ का धुआं सड़क पर फैला हुआ था, जिस कारण बाइक सवार दो युवक जलती हुई नाड़ में गिर गए। आग में दोनों बुरी तरह झुलस गए। बाइक भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि एक नौजवान की मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत गंभीर है, उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। यह दोनों युवक जीरा के वार्ड नंबर-2 मोहल्ला मलिया के रहने वाले हैं । किसी किसान ने अपने खेत में आग लगाई हुई थी। नाड़ का धुआं पूरी सड़क पर फैला हुआ था जिस कारण बाइक सवार दोनों नौजवानों को कुछ नजर नहीं आया और अनियंत्रित बाइक समेत जलती हुई नाड़ में गिर गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें