फिरोजपुर की स्लम बस्ती शेखां वाली में रविवार को पुलिस ने वहां के प्रधान बब्बू के साथ मिलकर उन घरों में दबिश दी, जो नशा बेच रहे हैं। एक महिला जो नशे के इंजेक्शन बेचती है, पुलिस ने उसको चेतावनी दी है यदि दोबारा उसने नशे के इंजेक्शन बेचे तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने उन घरों में जाकर दबिश दी जो लोग नशा बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने कहा आज के बाद नशा बेचा गया तो किसी को नहीं बख्शा जाएगा और इस मौके पर बब्बू प्रधान ने कहा कि कोई भी नशा बेचता बस्ती में पकड़ा गया वह उसका साथ नहीं देगा। जो नशा बचेगा उसे पुलिस के हवाले खुद करेगा।