फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां का विरोध

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को फरीदकोट में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्पीकर यहां सरकारी स्कूलों में शिक्षा क्रांति अभियान के कार्यक्रमों में भाग लेने आए थे। गांव मिश्रीवाला में पुलिस ने किसानों को रोक दिया। इसके बाद किसान गांव चंदबाजा पहुंच गए। प्रशासन ने स्कूल में स्पीकर के साथ किसानों की बंद कमरे में बैठक करवाई। यह बैठक महज 10 सेकंड ही चल पाई। किसानों का कहना है कि स्पीकर ने मीडिया की मौजूदगी में उनसे बात करने से मना कर दिया। इस पर किसानों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। वहीं स्पीकर का आरोप है कि किसान बातचीत नहीं, सिर्फ वीडियो बनाना चाहते थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें