पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में महिकाओं का समेल खिलारते फूलों की वार्षिक प्रदर्शनी लगाई गई। कराए गए विभिन्न मुकाबलों में 500 से अधिक विद्यार्थियों, बागवानों और लोगों ने प्रकृति के इस नजारे का आनंद लिया। यह प्रदर्शनी पेंटिंग, ताजे फूलों, पॉटेड फ्लॉवर, फ्लॉवर अरेंजमेंट, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को अपनी रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन करने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म और खींच का केंद्र रही। साइंस सिटी के वैज्ञानिक डी, डॉ. मुनीश सोइन ने वातावरण रख-रखाव के लिए फूलों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फूलों की प्रदर्शनी में आने वाले हर व्यक्ति, समूह और परिवार को फूलों की विविधताओं के प्रति कुछ जानने और सीखने का मौका मिला है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य सिर्फ फूलों की महक का आनंद लेना ही नहीं बल्कि लोगों को प्रकृति की कद्र करने और पर्यावरण की देखभाल की ओर अग्रसर होने के लिए उत्साहित करता है। यह फ्लावर शो जहां आने वाले सैलानियों को ताजगी देगा, वहीं एक शैक्षिक अनुभव भी प्रदान करेगा।