फगवाड़ा के श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर कटैहरा चौक में जारी 19 दिवसीय वार्षिक महोत्सव में 13वां संध्या संकीर्तन मंदिर कमेटी द्वारा सोमवार को करवाया गया जिसमें सोनू सैनी होशियारपुर वालों ने अपने अंदाज में बाबा जी के भक्तों को अपने कंठ से जब सुंदर भजन प्रस्तुत कर बाबा जी की महिमा का गुणगान किया तो मंदिर में मौजूद हजारों भक्तों ने नाचते गाते फिजां को भक्तिमय कर डाला। मंदिर में कुछ पलों के लिए ऐसा लगा कि साक्षात बाबा जी हकीकत में दियोटसिद्ध से फगवाड़ा के श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में आकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण कर रहे हों।श्रद्धालुओं पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने निरंतर फूलों की वर्षा कर भक्ति गीत गाते हुए एक दूसरे को मंदिर में जारी 13वें संध्या संकीर्तन की बधाई दी।